अगर मैंने अपना सिर नहीं हिलाया होता तो आज यहां नहीं होता: हमले को लेकर ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुद पर हुए हमले को लेकर कहा है, "गोली लगने से पहले अगर मैंने अपना सिर नहीं हिलाया होता तो हत्यारे की गोली मेरे सिर में लगी होती और आज मैं यहां नहीं होता।" उन्होंने कहा, "जब मैंने तेज़ आवाज़ सुनी और मुझे कोई चीज़ लगी तो मैंने कहा...यह सिर्फ गोली हो सकती है।"