अगर मुझे मौका मिला तो मैं KKR के लिए ओपनिंग भी कर सकता हूं: रमनदीप सिंह
केकेआर के ऑल-राउंडर रमनदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे केकेआर के लिए ओपनिंग भी कर सकता हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रमनदीप ने नंबर 9 पर आकर 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए थे। मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 8 विकेट से हराया था।