अगर मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे फांसी पर लटका दो: प्रज्वल को लेकर एचडी रेवन्ना
कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी और निलंबित जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को लेकर उनके पिता व जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना ने कर्नाटक विधानसभा में कहा है, "अगर मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे फांसी पर लटका दो...मैं इनकार नहीं करूंगा।" गौरतलब है, प्रज्वल के भाई सूरज पर भी जेडीएस कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न का आरोप है।