अगर मंदिर का अवैध हिस्सा नहीं हटा तो यूपी में राजा की मंडी स्टेशन बंद करना पड़ सकता है: डीआरएम

आगरा (यूपी) के डीआरएम ने राजा की मंडी स्टेशन पर 'अवैध' रूप से निर्मित मंदिर को लेकर नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि मंदिर का 72 वर्ग मीटर का क्षेत्र प्लैटफॉर्म नंबर-1 पर है। बकौल डीआरएम, "अगर यह हिस्सा नहीं हटाया गया तो रेलवे प्रशासन यात्री प्रयोग के लिए स्टेशन बंद करने पर विचार करने के लिए बाध्य होगा।"

Load More