अगर मूसेवाला के म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स लीक हुए तो कानूनी कार्रवाई होगी: गायक का इंस्टाग्राम पेज
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने बताया है, "सिद्धू के साथ पहले काम कर चुके सभी म्यूज़िक प्रोड्यूसर से हम निवेदन करते हैं कि वह दिवंगत सिंगर के पूरे हो चुके या अधूरे गानों को रिलीज़ करने से बचें।" बकौल अकाउंट, "अगर मूसेवाला के काम (म्यूज़िक) लीक हुए तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।"