अगर मेरी पहली संतान बेटी होती तो भी मैं एक लड़की को ही अडॉप्ट करती: मंदिरा बेदी
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने कहा है कि अगर उनकी पहली संतान बेटी होती तो भी वह एक लड़की को ही अडॉप्ट करतीं। बकौल मंदिरा, "हमारे देश में लड़कों से कहीं अधिक लड़कियां हैं जिन्हें माता-पिता की तलाश है।" गौरतलब है कि मंदिरा को एक 10 साल का बेटा वीर है और उन्होंने 2020 में 4-वर्षीय तारा को गोद लिया था।