अगर मेरे बस में होता तो मैं वायनाड और रायबरेली से सांसद बने रहना पसंद करता: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से जीतने के बाद कहा है, "बेशुमार मोहब्बत देने के लिए वायनाड और रायबरेली की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने कहा, "मुझसे पूछा जा रहा है कि मैं वायनाड का सांसद रहूंगा या रायबरेली का...अगर मेरे बस में होता तो मैं दोनों ही जगह से सांसद बने रहना पसंद करता।"