अगर मैं उन्हें गेंदबाज़ी करता तो उनकी बल्लेबाज़ी देखकर मुझे निराशा होती: सूर्यकुमार पर पंड्या
श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज़ में भारत का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पंड्या ने कहा है, "मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव अपनी हर पारी में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को हैरान कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अगर मैं उन्हें गेंदबाज़ी करता तो उनकी बल्लेबाज़ी और उनके शॉट देखकर मुझे निराशा होती। वह एक के बाद एक शानदार शॉट खेले।"