अगर मैं ऐसा करती तो शायद जेल में होती: ज़्वेरेव के अंपायर की कुर्सी पर रैकेट मारने पर सेरेना
अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव को पिछले महीने अंपायर की कुर्सी पर रैकेट मारने के लिए टूर्नामेंट से बाहर किए जाने को लेकर सेरेना विलियम्स ने कहा है, "यह दोहरा मापदंड है...अगर मैंने ऐसा किया होता...तो मैं शायद...जेल में होती।" दरअसल, ग्रैंड स्लैम कमिटी द्वारा सेरेना को यूएस ओपन-2009 में 'उग्र व्यवहार' के लिए दो साल के लिए प्रोबेशन पर रखा गया था।