अगर मैं जनता के दिल में हूं तो मोदी जी भी मेरा करियर खत्म नहीं कर सकते: पंकजा मुंडे
बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने मंगलवार को कहा कि अगर वह जनता के दिल और दिमाग में हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनका राजनीतिक करियर खत्म नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मोदी जी...वंशवाद खत्म करना चाहते हैं और मैं राजनीतिक परिवार से आती हूं लेकिन मैं जनता के दिल में हूं तो कोई...मेरा करियर खत्म नहीं कर सकता।"