अगर मैं बल्लेबाज़ होता तो राहुल द्रविड़ की तरह होता: सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में कहा है कि अगर वह बल्लेबाज़ होते तो भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ की तरह होते। उन्होंने आगे कहा कि समय के अभाव के चलते अब उन्हें क्रिकेट देखने का समय नहीं मिल पाता है लेकिन वह कभी-कभार रिप्ले देखते हैं।