अगर मैं राष्ट्रपति नहीं चुना गया तो अमेरिका में खून-खराबा होगा: डॉनल्ड ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि नवंबर में होने वाला अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव देश के इतिहास की 'सबसे महत्वपूर्ण तारीख' होने वाली है। उन्होंने कहा, "अगर मैं इस बार (राष्ट्रपति) नहीं चुना गया तो अमेरिका में खून-खराबा होगा।" गौरतलब है, राष्ट्रपति पद के लिए एक बार फिर राष्ट्रपति जो बाइडन और ट्रंप के बीच मुकाबला होगा।