अगर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाऊं तो बता दूं कि आपको जानकर अच्छा लगा: मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट किया है, "अगर मैं संदिग्ध परिस्थितियों में मर जाता हूं, तो बता दूं कि आपको जानकर अच्छा लगा।" पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसके मुताबिक, रॉसकॉसमॉस के प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने मस्क पर 'यूक्रेन में फासीवादी ताकतें' भेजने का आरोप लगाया है। रोगोज़िन ने बयान में कहा था, "एलन, आपकी...ज़िम्मेदार बनेगी।"