अगर मैंने इस्तीफा दिया तो मोदी जी का अगला टारगेट ममता व पिनाराई होंगे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'सीएम पद से इस्तीफा' देने के सवाल पर कहा है, "यही तो (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि हमारी सरकार गिर जाए और बीजेपी की सरकार बन जाए।" उन्होंने कहा, "मैंने इस्तीफा दे दिया तो मोदी जी का अगला टारगेट (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी और (केरल के मुख्यमंत्री) पिनाराई विजयन होंगे।"