अगर मोदी जी की सरकार बनी तो वह अगले 2 महीने में योगी जी को निपटा देंगे: केजरीवाल
शराब नीति मामले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक करियर खत्म कर देंगे। उन्होंने सीनियर बीजेपी नेताओं का नाम लेकर कहा, "अगर मोदी जी की सरकार बनी..तो वह...अगले 2 महीने में...योगी जी को निपटाएंगे।"