अगर यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो यह भारी भूल होगी: रूस से बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यह 'उसकी भारी भूल होगी।' उन्होंने रूस द्वारा 'डर्टी बम' के इस्तेमाल की तैयारी को लेकर प्रश्न पर कहा, "मैं गारंटी नहीं दे रहा कि यह वास्तविकता को छुपाने के लिए चलाया गया कोई अभियान है या नहीं।"