अगर यूसीसी आया तो यहां के आदिवासियों की रूढ़ि परंपरा का क्या होगा?: छत्तीसगढ़ सीएम बघेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर दिए गए बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा, "पीएम मोदी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के हिसाब से क्यों सोचते हैं?" उन्होंने आगे कहा, "यहां आदिवासी हैं जिनके रूढ़िवादी परंपरा के अनुसार नियम हैं, अगर यूसीसी लाते हैं तो उनकी रूढ़ि परंपरा का क्या होगा?"