अगर रेप केस में दोषी पाए गए पाक खिलाड़ी हैदर अली तो कितने साल की मिलेगी सज़ा?
इंग्लैंड में रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए क्रिकेटर हैदर अली दोषी पाए जाने पर जेल जा सकते हैं। इंग्लैंड में सहमति से यौन संबंध बनाने की कानूनी उम्र 16 वर्ष है। लॉ-टन्स सॉलिसिटर्स के मुताबिक, इंग्लैंड में रेप के दोषी को 4-19 वर्ष की सज़ा हो सकती है। गौरतलब है, रेप की सज़ा उसकी गंभीरता पर निर्भर करती है।