अगर राम एक बार शादी करते हैं तो रहीम 2 या 4 बार शादी क्यों करें?: UCC पर एमपी सीएम
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की मांग करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून होना चाहिए और एक से ज़्यादा जीवनसाथी की इजाज़त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर राम एक बार शादी करते हैं तो...रहीम दो या चार बार शादी क्यों करें? मुस्लिम बहनें भी हमारी बहनें हैं।"