अगर राष्ट्रपति चुनाव जीता तो मस्क को कैबिनेट या सलाहकार पद दे सकता हूं: ट्रंप
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने 'रॉयटर्स' के साथ इंटरव्यू में कहा है कि अगर वह चुनाव जीते तो वह टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को कैबिनेट या सलाहकार पद ऑफर कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "वह (मस्क) बहुत होशियार आदमी हैं। अगर वह ऐसा (राजनीति में आना) चाहे तो मैं ज़रूर उन्हें ऑफर दूंगा।"