अगर राजीव गांधी न होते तो उद्यमी के रूप में मेरी यात्रा शुरू नहीं होती: गौतम अदाणी
उद्योगपति गौतम अदाणी ने 'इंडिया टुडे' से कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी नहीं होते तो बतौर उद्यमी उनकी यात्रा शुरू नहीं होती। उन्होंने कहा, "गांधी ने एक्ज़िम पॉलिसी को उदार बनाया...जिससे मुझे एक्सपोर्ट हाउस शुरू करने में मदद मिली।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते सफलता मिलने के आरोप पर उन्होंने कहा, "दोनों गुजरात से हैं...इसलिए आरोप लगता है।"