अगर राष्ट्रपति इस्तीफा दे देते हैं तो नई सरकार बनाने के लिए तैयार हूं: श्रीलंका के विपक्षी नेता
श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने कहा है कि अगर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने इस्तीफे समेत कुछ शर्तों पर राज़ी हो जाते हैं तो वह नई सरकार बनाने के उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लेंगे। खबरों के अनुसार, प्रेमदासा ने संसदीय चुनावों की घोषणा करने और 2 हफ्तों में 19वां संशोधन लागू करने की भी शर्त रखी है।