अगर राहुल की सांसदी रद्द हो सकती है तो 'दीदी ओ दीदी' बयान पर पीएम की क्यों नहीं?: टीएमसी

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर 'मोदी सरनेम' बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो सकती है तो 'दीदी ओ दीदी' बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्यों नहीं। बकौल बनर्जी, अगर राहुल ने किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया था।

Load More