अगर राहुल मेरे पास रहने आए तो मैं उन्हें अपने आवास में जगह दूंगा: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
लोकसभा सचिवालय द्वारा पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सांसद आवास खाली करने का नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि बीजेपी द्वारा राहुल को कमज़ोर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, "वह (राहुल) अपनी मां के पास जाकर रह सकते हैं...अगर मेरे पास आएंगे तो मैं अपने घर में जगह दूंगा।"