अगर लोग 'आम आदमी पार्टी' को चुनेंगे तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक रोड शो के दौरान कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में लोग 'आम आदमी पार्टी' को चुनेंगे तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। पश्चिमी दिल्ली में एक अन्य रोड शो में उन्होंने कहा, "लोग कह रहे हैं कि भगवान ने मुझे बीजेपी को हराने के लिए जेल से बाहर निकाला है।"