अगर विनेश की राजनीति में दिलचस्पी थी तो उसे बीजेपी में शामिल होना चाहिए था: महावीर फोगाट
रेसलर विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके चाचा महावीर फोगाट ने कहा है कि अगर विनेश की राजनीति में दिलचस्पी थी तो उसे बीजेपी में शामिल होना चाहिए था। उन्होंने खुद को कांग्रेस विरोधी बताते हुए कहा कि वह विनेश के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। गौरतलब है, महावीर फोगाट की बेटी बबीता फोगाट बीजेपी सदस्य हैं।