अगर वह खेलना बंद कर देंगे तो रन कैसे बनाएंगे?: विराट को आराम देने के सवाल पर आकाश चोपड़ा
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने 'विराट को आराम देने के सवाल' पर कहा, "अगर वह खेलना बंद कर देंगे तो रन कैसे बनाएंगे?" उन्होंने कहा, "अगर फॉर्म में आना है...तो वे डगआउट या घर में बैठकर नहीं होगा उसके लिए उन्हें (कोहली) मैदान पर उतरना होगा।" दरअसल, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा था कोहली को आराम की ज़रूरत है।