अगर शाहरुख बुलाएंगे तो अपना सबकुछ छोड़कर उनके साथ फिर से काम करूंगी: ऐक्ट्रेस प्रियामणि
ऐक्ट्रेस प्रियामणि ने एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, "अगर शाहरुख मुझे कल कॉल करेंगे और अपने साथ काम करने को कहेंगे तो मैं अपना सबकुछ छोड़कर चली जाऊंगी।" गौरतलब है कि प्रियामणि ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'जवान' में शाहरुख के साथ काम किया था।