अगर समान अवसर दिए जाएं तो बाहरी लोगों के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान होगा: कृति
ऐक्ट्रेस कृति सेनन ने 'वोग इंडिया' से कहा है कि अगर समान अवसर दिए जाएं तो बाहरी लोगों के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान होगा। उन्होंने कहा, "अगर आप इंडस्ट्री से किसी को लॉन्च कर रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि किसी ऐसे शख्स को भी जगह मिले जो इंडस्ट्री से न हो लेकिन शायद उसमें अधिक प्रतिभा हो।"