अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम ऐक्शन लेंगे: मणिपुर के वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में 2 महिलाओं को गैंगरेप से पहले नग्न कर सड़क पर घुमाए जाने की निंदा करते हुए वीडियो को 'तकलीफदेह' बताया है। कोर्ट ने कहा, "सांप्रदायिक दंगे वाले इलाके में महिलाओं को 'उपकरण' के तौर पर इस्तेमाल करना...संविधान का सबसे बड़ा दुरुपयोग है।" कोर्ट ने आगे कहा, "अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की...तो हम ऐक्शन लेंगे।"