अगर सलमान सर 'बिग बॉस ओटीटी 3' होस्ट कर रहे होते तो मुझे इससे खुशी मिलती: रणवीर शौरी
अभिनेता और 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतिभागी रणवीर शौरी ने कहा है, "अगर सलमान सर शो होस्ट कर रहे होते तो इससे मुझे खुशी मिलती क्योंकि मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है और एक प्रतिभागी के तौर पर यह मेरे लिए फायदेमंद होता।" उन्होंने कहा, "अनिल कपूर सर लेजेंड हैं...उनमें अलग एनर्जी है...इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं।"