सुसाइड करने वाले इंजीनियर के परिवार ने कहा- पोता नहीं मिला तो अपनी जान दे देंगे
पत्नी और उसके घर वालों के उत्पीड़न से कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता ने अपने पोते की कस्टडी मांगी है। उन्होंने कहा, "अगर हमें अपना पोता नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा।" उन्होंने कहा, "क्यों बच्चे की लोकेशन गुप्त रखी जा रही है? मैंने पोते को एक बार देखा है।"