अगर हम झूठे हैं तो हम पर हज़ारों करोड़ का जुर्माना लगाएं: पतंजलि को एससी की चेतावनी पर रामदेव
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पतंजलि को गलत दावा करने वाले हर उत्पाद पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाने की चेतावनी दिए जाने के बाद योगगुरु रामदेव ने कहा है, "अगर हम झूठे हैं तो हम पर सैकड़ों नहीं हज़ारों करोड़ का जुर्माना लगाएं।" उन्होंने कहा, "डॉक्टरों के एक गैंग ने ऐसी संस्था बनाई है…जो योग-आयुर्वेद के खिलाफ प्रोपेगेंडा करती रहती है।"