अगर हम लोग वफादार नहीं होते तो कब की गिर गई होती सरकार: राजस्थान के मंत्री महेश जोशी
राजस्थान के मंत्री और राज्य में कांग्रेस के चीफ व्हिप डॉक्टर महेश जोशी ने कहा है, "अगर हम लोग वफादार नहीं होते तो यहां सरकार कब की गिर गई होती।" उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के विधायकों संग अलग से मीटिंग को अजय माकन द्वारा 'अनुशासनहीनता' बताए जाने पर यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "हम पार्टी के निष्ठावान लोग हैं।"