अगर हर दिन अपना 200% दे रहे हो तो नतीजों की चिंता मत करो: LSG के कप्तान ऋषभ पंत
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने क्रिकेट में सफलता और असफलता को लेकर कहा है, "अगर हर दिन अपना 200% दे रहे हैं तो फिर जो भी नतीजा हो उसे स्वीकार करो।" उन्होंने कहा, "अगला दिन खुद का और भी बेहतर वर्ज़न बनने की कोशिश में लगाओ।" आईपीएल-2025 में पंत ने अबतक 5 मैचों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं।