अगले 2 वित्त वर्ष में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारतः विश्व बैंक
विश्व बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 और 2027 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था 6.7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत अगले 2 वित्त वर्षों तक सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। बकौल विश्व बैंक, इस दौरान भारत के सर्विस और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में मज़बूती आने की उम्मीद है।