अगले 3 दिन में पृथ्वी के करीब से गुज़रेंगे हवाई जहाज़ व बस के आकार के 3 ऐस्टेरॉयड
नासा के अनुसार, बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बस व हवाई जहाज़ के आकार के 3 ऐस्टेरॉयड पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेंगे। बुधवार (2024 YP) व शुक्रवार (2017 YD2) को बस के आकार के 2 ऐस्टेरॉयड धरती के क्रमश: 9,95,000 किलोमीटर 69,00,000 किलोमीटर पास से जाएंगे। वहीं, ऐस्टेरॉयड 2024 YH गुरुवार को पृथ्वी से 36,60,000 किलोमीटर की दूरी से गुज़रेगा।