अगले 5 साल में भारत का वाहन उद्योग दुनिया में पहले स्थान पर होगा: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा, "भारतीय वाहन उद्योग का आकार अभी ₹22 लाख करोड़ का है। मुझे विश्वास है कि 5 साल के भीतर भारतीय वाहन उद्योग दुनिया में नंबर-1 बन जाएगा।" उन्होंने वाहन डीलरों के निकाय 'फाडा' के कार्यक्रम में कहा कि भारतीय वाहनों की मांग वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक है।