अगले आदेश तक नहीं आएगा 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का कोई एपिसोड
सुप्रीम कोर्ट ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के 'माता-पिता को सेक्स करते हुए देखने' से जुड़ी टिप्पणी पर मंगलवार को सुनवाई की। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देते हुए कहा कि अगले आदेश तक शो का कोई एपिसोड जारी नहीं किया जाएगा। इस दौरान रणवीर कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकेंगे।