अगले ओलंपिक्स में लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतने के सबसे प्रबल दावेदार होंगे: उन्हें हराने वाले एक्सेलसन
पेरिस ओलंपिक्स 2024 के मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन को हराने वाले डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने कहा है, "लक्ष्य सेन बहुत प्रतिभाशाली हैं। यह अब तक का मेरा सबसे चुनौतीपूर्ण मैच था।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगले ओलंपिक्स में लक्ष्य सेन स्वर्ण पदक जीतने के सबसे प्रबल दावेदार होंगे...उनका भविष्य उज्ज्वल है।"