अगले टेस्ट में जडेजा से पहले बल्लेबाज़ी करेंगे नीतीश: उनकी शतकीय पारी के बाद मांजरेकर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय ऑल-राउंडर नीतीश रेड्डी की शतकीय पारी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है, "नीतीश अगले टेस्ट में नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करेंगे।" उन्होंने कहा, "जडेजा 7...फिर 4 गेंदबाज़...इससे संतुलन बेहतर होगा।" पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा कि बल्लेबाज़ी क्रम में नीतीश को ऊपर खेलने का मौका मिलना चाहिए।

Load More