अगले तीन साल में आ सकता है ₹250 प्रति माह वाला SIP: सेबी
बाज़ार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा है कि अगले तीन साल में ₹250 प्रति माह वाला सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) लॉन्च किया जा सकता है। बुच ने कहा कि कम निवेश के ज़रिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में शानदार मुनाफा हो सकता है। गौरतलब है कि अभी कम-से-कम ₹500/महीने वाला एसआईपी खोला जा सकता है।