अगले दो वित्त वर्षों में 6.7% रहेगी भारत की विकास दर: विश्व बैंक
विश्व बैंक ने कहा है कि अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7% सालाना रहने का अनुमान है। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेश में मंदी और कमज़ोर उत्पादन गतिविधि के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वृद्धि घटकर 6.5% रहने का अनुमान है।