अगली बार घर में किसी को ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाला गैंग
ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी के बरेली (यूपी) वाले घर पर फायरिंग की ज़िम्मेदारी लेने वाले गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज के अपमान को लेकर यह फायरिंग की गई। पोस्ट में लिखा है, "अगली बार...हमारे धर्म के प्रति कुछ अभद्रता दिखाई तो...घर में से किसी को ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे।"