अगली बार भेजे में लगेगी गोली: यूपी में मुठभेड़ में घायल मंदिर से घंटा चुराने के आरोपी से एसपी
संभल (यूपी) में मंदिर से घंटा चुराने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ लिया और उसके पैर में गोली लगी है। अस्पताल में भर्ती चोर को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चेतावनी देते हुए कहा, "आगे से अगर चोरी करते हुए दिख गए...तो भेजे में गोली लगेगी।" वीडियो में आरोपी एसपी से कान पकड़कर माफी मांगता दिखा।