अगले साल जयपुर में आयोजित होगा IIFA अवॉर्ड्स, दीया कुमारी ने कहा- गर्व की बात है
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया है कि मार्च-2025 में आईफा अवॉर्ड्स जयपुर में आयोजित होगा। उन्होंने कहा, "आज (रविवार) हमने आईफा के साथ एमओयू साइन किया है। हमारे लिए गर्व की बात है कि फिल्म इंडस्ट्री का इतना बड़ा इवेंट राजस्थान में होने जा रहा है।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी आईफा यहां कराना चाहते थे।"