अगले साल से वर्ष में 2 बार बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई को मिली मंज़ूरी
शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की साल में 2 बार परीक्षा कराने वाली पॉलिसी लागू कर दी है। इसके तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 बार जनवरी और अप्रैल महीने में होंगी। शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा नीति, नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क, ऑटोमेटेड परमानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री व सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।