अगले हफ्ते पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेंगे 5 ऐस्टेरॉयड्स, सूची जारी
अगले हफ्ते (27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच) 5-ऐस्टेरॉयड्स पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रेंगे और इनसे कोई तात्कालिक खतरा नहीं है। 110-फीट का ऐस्टेरॉयड '2020 RL' 27 अगस्त को पृथ्वी के करीब आएगा। इसके बाद 92-फीट का '2021 RA10' 28 अगस्त, '2012 SX49' 29 अगस्त, '2016 RJ20' 30 अगस्त और '2021 JT' 1 सितंबर को पृथ्वी के नज़दीक आएगा।