अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन होगा शेयर बाज़ार में कारोबार, जानिए कब-कब है छुट्टी
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 31 मार्च को महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे यानी कि अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन ट्रेडिंग होगी। वहीं, गुड फ्राइडे के दिन MCX पूरी तरह बंद रहेगा जबकि महावीर जयंती के दिन सिर्फ सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा।