अगला हमला ताइवान पर होगा, चिनफिंग उत्सुकता के साथ देख रहे हैं: ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच कहा है, "अगला नंबर ताइवान का होगा...आप ताइवान पर नज़र रखें...(चीनी) राष्ट्रपति शी चिनफिंग उत्सुकता के साथ देख रहे हैं।" उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति शी बहुत चालाक व्यक्ति हैं...उन्होंने देखा कि हमने किस तरह अफगानिस्तान को छोड़ा...और वह जो करना चाहते हैं उसके लिए उनके पास अब मौका है।"